किशोरी को गोली मारकर हत्या करने के मामले में अज्ञात पर हुई प्राथमिकी
बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी गांव निवासी अरुण पासवान की 12 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी की मौत गोली लगने से गुरुवार को हो गई। बबीता के पिता रामदीरी महाजी निवासी अरुण पासवान ने मटिहानी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिक की में बताया गया है कि बबीता अपने गांव रामदीरी में ही कोचिंग पढ़ने गई थी। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन प्रारंभ किया। खोजबीन के क्रम में ही पता चला कि बबीता जब पढ़ कर घर वापस आ रही थी तो रास्ते में ही उसे किसी ने गोली मार दिया साथ ही घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल बेगूसराय पहुंचा दिया है। जब अरुण पासवान सूचना के आधार पर अस्पताल पहुंचे तो पता चला की बबीता की मौत हो गई है। प्राथमिककी में यह नहीं बताया गया है की गोली क्यों कहां किस लिए किसने मारी है। इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष कुमार, डीएसपी सदर 2 भास्कर रंजन एफ एस एल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है की गोली किसने मारी क्यों मारी। स्थानीय लोग बताते हैं की भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था दहशत फैलाने के लिए कुछ युवक के द्वारा गोली फायर किया गया इसी क्रम में गोली बबीता के सर में लग गई स्थानीय लोगों ने ही उसे निजी अस्पताल बेगूसराय पहुंचा दिया उसके बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।