मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र राय को आपसी विवाद में बुधवार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज हेतु बेगूसराय के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घायल के स्वजनों ने बताया है कि अपने भाई से ही उसका विवाद है उसी में उसे गोली मार कर घायल किया गया है।