मटिहानी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी पंचायत दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्लाष पुनर्वास के प्रांगण में 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सोनेलाल शाह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से वार्ता उपरांत अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार गुप्ता के कार्याकल्प से छुब्ध होकर पूर्व प्रखंड प्रमुख सोनेलाल शाह आमरण अनशन पर बैठे थे। मेरे द्वारा उनसे वार्ता हुआ जिसमें एक सप्ताह के अंदर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्थानांतरण के लिए मैं अपने कार्यालय से अपने विभाग के वरीय पदाधिकारी के पास अनुशंसा पत्र भेजूंगा। साथ ही विद्यालय परिसर के बीच में लगाए गए चापाकल को तत्काल बंद करने का निर्देश विद्यालय प्रधान को दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के जमीन के अतिक्रमण का मामला है। इस बाबत मैं अंचलाधिकारी से वार्ता करूंगा।इन सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। इसी वार्ता के उपरांत पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सोने लाल शाह ने अनशन समाप्त किया। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख सुधांशु कुमार,भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ,बीआरपी जमील अहमद, मटिहानी 2 के मुखिया आशा कुमारी ,मुखिया प्रतिनिधि संजय राय, रोटी बैंक के संस्थापक पवन शर्मा, नित्यानंद सिंह, संतोष राही सहित अन्य लोग उपस्थित थे।