मटिहानी बेगूसराय।हाई स्कूल मटिहानी के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष पद का मतगणना सोमवार को संपन्न हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अतुल प्रसाद नें बताया की शांतिपूर्वक मतगणना कार्य संपन्न होने के बाद निर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद पर बलहपुर दो पंचायत से अध्यक्ष पद पर विकास कुमार,मटिहानी दो पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार,सिहमा पंचायत से परितोष कुमार,गोरगामा पंचायत से घनश्याम सिंह रमदीरी तीन पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष निरंजन कुमार ने जीत हासिल किया। वहीँ रामदीरी 2 में झून्ना सिंह, मनिअप्पा पैक्स में रामाधार कुमार, खोरमपुर पैक्स से चन्दन कुमार,एवं सफापुर पैक्स अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार निर्विरोध रूप से जीते। गोरगामा को छोड़कर सिक्स पैक्स में कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। बताते चलें की मटिहानी प्रखंड में 9 पैक्स मैं चुनाव होना था चार पैक्स में निर्विरोध रूप से पैक्स अध्यक्ष और सदस्य चुन लिए चुनाव वहीं पांच पैक्स में चुनाव हुआ। आठ पैक्स में नीवर्तमान अध्यक्ष ही जीते सिर्फ गोरगामा पैक्स में नीवर्तमान अध्यक्ष सुभाष सिंह चुनाव हारे और नए अध्यक्ष घनश्याम सिंह चुनाव जीते।