January 21, 2025

मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र राय को आपसी विवाद में बुधवार को गोली मारकर घायल कर दिया।

IMG-20241204-WA0001
Spread the love

मटिहानी निवासी स्वर्गीय रामबदन राय के 55 वर्षीय पुत्र महेंद्र राय को जमीनी विवाद में बुधवार को अपने ही परिवार के लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज हेतु उसे बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है। गोली लगने के बाद महेंद्र राय अपने पुत्र के साथ मटिहानी थाना पर पहुंचे जहां से मटिहानी थाना की पुलिस उन्हें पहले इलाज हेतु बेगूसराय भेज दिया। इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। जो सूचना प्राप्त हुई है। उसके मुताबिक महेंद्र राय का अपने भाई से ही भूमि विवाद चल रहा है। सूचना के अनुसार बुधवार को भाई-भाई में ही विवाद हुआ। और महेंद्र राय गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। की गोली किसने मारा है। घायल के फर्द बयान आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा की गोली मारी गई है। या किसी अन्य चीज से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो गोली महेंद्र राय को बैक साइड से बाय पंजरा के नजदीक लगी है